सुशासन रथ के माध्यम से सरकार की प्रत्येक ग्राम पंचायत में गिनाई जा रही उपलब्धियां

Dec 26, 2025 - 13:53
 0
सुशासन रथ के माध्यम से सरकार की प्रत्येक ग्राम पंचायत में गिनाई जा रही उपलब्धियां

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर "बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान" सुशासन रथ राजस्थान प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंच रहा हैं। मंडल महामंत्री सुभाष मीणा ने बताया कि यह कार्यक्रम लक्ष्मणगढ़ में मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।
सभी ग्राम पंचायतों के अनुसार यह रथ लक्ष्मणगढ़ मंडल में 21 दिसंबर को चिमरावली गौड में प्रवेश करने के बाद रथ बेरला, मौजपुर, शहदका, सौराई, कफ़नवाड़ा, खेड़ली चंद्रावत, कनवाड़ा, लक्ष्मणगढ़, लीली , रायपुर अहीर, हसनपुर से होते हुए हरसाना में उसका समापन हुआ।
ग्राम रायपुर अहीर में रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।जब यह रथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंहुचा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनवाई गई।उन्होंने बताया कि भजनलाल सरकार के द्वारा जो वादे किए गए उनमें से सत्तर प्रतिशत कार्य सरकार कर चुकी हैं।इस दौरान कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ प्रत्याशी बन्नाराम मीना, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर दीक्षित, जिला महामंत्री ऋषि राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरि खंडेलवाल, पूर्व जिला मंत्री मुकेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष अभिराम दीक्षित, मंडल महामंत्री भगवान सहाय गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद बोहरा, मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष समयसिंह यादव, पवन जांगिड़, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विष्णु वैष्णव, हरवीर यादव पूर्व मंडल मंत्री, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता विक्रम सिंह, भाजपा कार्यकर्ता रॉबिन चौधरी एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................