संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ के 1972-73 के कक्षा दशम के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह 28 दिसंबर को

Dec 26, 2025 - 13:54
 0
संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ के 1972-73 के कक्षा दशम के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह 28 दिसंबर को

तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ नगर के प्रतिष्ठित संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह 28 दिसंबर को विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1972-73 में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें लगभग 30 पूर्व विद्यार्थी भाग लेने अपेक्षित है।

सन 1972-73 के इस बैच के पूर्व में अध्ययनरत विभिन्न विद्यार्थी वर्तमान में देश के विभिन्न शहरों में व्यवसायरत है तथा जो राजकीय सेवाओं में थे वे भी वर्तमान में सेवानिवृत हो चुके है। इस समारोह के माध्यम से एक बार पुनः सभी पूर्व विद्यार्थी अपने विद्यालय एवं विद्यार्थीकाल की यादों को ताजा कर पायेंगे। इस अवसर पर उन विद्यार्थियों के तत्कालीन शिक्षक श्री दीपाराम जीनगर एवं श्री रामाराम कुमावत का भी पूर्व विद्यार्थियों द्वारा बहुमान किया जायेगा। 1972- 73 के कक्षा दशम के पूर्व विद्यार्थी इस आयोजन को लेकर उत्साहित है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................