बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अपनी बचत घर योजना महिला सहकारी समिति समुदाय के लोगों के साथ शपथ कार्यक्रम हुआ आयोजित

Dec 27, 2025 - 12:35
 0
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अपनी बचत घर योजना महिला सहकारी समिति  समुदाय के लोगों के साथ शपथ कार्यक्रम हुआ आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) एक सो दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में शिव शिक्षा समिति राणोली द्वारा समुदाय के लोगों के साथ एक विशेष शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के ब्लॉक समन्वयक देवेंद्र कुमार  द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपनी बचत घर योजना महिला सहकारी समिति की अध्यक्ष मीना गुप्ता और सामाजिक  सदस्यों आचार्य अंशुल अवस्थी एवं गीता सैनी माममोखान, राहुल तथा समुदाय के लोगों द्वारा बाल विवाह रोकथाम को लेकर सामूहिक रूप से शपथ ली गई।
शपथ के दौरान सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं कभी बाल विवाह नहीं करेंगे और न ही अपनी कमेटी के किसी सदस्य या समुदाय में बाल विवाह होने देंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना प्राप्त होती है तो उसे संबंधित विभागों तक पहुँचाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समिति के लेटरहेड पर इस संकल्प को लिखित रूप में दर्ज किया गया। इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का संदेश दिया गया। भरोसा दिलाया कि वे धार्मिक एवं सामाजिक मंचों के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................