झगड़े में घायल हुई महिला ने दम तोड़ा। राजगढ़ चीरघर शव रखवाया। एहतियाती तौर पर राजगढ़ एवं टहला पुलिस मौजूद

Sep 23, 2024 - 21:54
 0
झगड़े में घायल हुई महिला ने दम तोड़ा। राजगढ़ चीरघर शव रखवाया। एहतियाती तौर पर राजगढ़ एवं टहला पुलिस मौजूद

राजगढ़ (अलवर)
अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लपाला के गुलर का बास में गत दिनों दो पक्षो में हुए झगड़े में घायल महिला ने दम तोड दिया। जिसकी सूचना राजगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। ऐहतियात के तौर पर चिकित्सालय में राजगढ़ व टहला पुलिस के जवान मौजूद रहे। टहला थानाधिकारी ब्रजेंश सिंह तंवर ने बताया कि जयसिंह बैरवा ने रिर्पोट पेश कर बताया है कि 16 सितम्बर को उसकी नानी भागली देवी अपने खेत पर बाजरे की कड़बी को इकट्ठा करने गयी थी। वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ लोगो ने भागली देवी पर जानलेवा हमला कर दिया। उक्त लोग उसकी नानी की कृषि आराजी हड़पना चाहते है। क्योंकि उसकी नानी के कोई संतान नही है। इस पर वह खुद बचाने गया तो उसके साथ भी उक्त लोगो ने मारपीट कर दी। नानी को गंभीर अवस्था मे राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। अलवर से जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर ले जाने के खर्चा नही था। जहां आज सोमवार को भागली देवी ने घर पर दम तोड़ दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................