नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होगा विशाल बालाजी महाराज का जागरण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) युवा संगठन द्वारा आयोजित नव वर्ष के उपलक्ष में 31 दिसंबर को रात्रि 7:00 बजे से बालाजी महाराज का विशाल जागरण का आयोजन वार्ड नंबर 12 प्रधान जी की गली श्री श्याम मंदिर के पास आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भव्य दरबार झांकी विनय कालराअलवर अखंड ज्योति, जोनी साउंड सर्विस, सुशील शर्मा द्वारा एवं मंच संचालन मोनी हरियाणा द्वारा किया जाएगा। कलाकार संजय शर्मा अलवर रामेंद्र राजस्थानी पार्टी अलवर होंगे।
व्यवस्थापक समिति के प्रदीप शर्मा मोनू कंडेरा विशाल जादौन देवेंद्र सोनी योगेश गुप्ता मोनू सोनी महेश चंद्र गुप्ता हरीश शर्मा दर्शन शर्मा त्रिलोक नीरज गुप्ता चिराग शर्मा नवनीत शर्मा गौतम सोनी रोहित चौहान भावेश शर्मा चेतन सैनी रवि सैनी सोनू जैन ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर बालाजी महाराज की असीम अनुकंपा से विशाल जागरण का आयोजन देर रात्रि नव वर्ष के आगमन तक कस्बे में किया जा रहा है।

