भाकपा की आवश्यक बैठक 24 मई को ब्राह्मण धर्मशाला में होगी आयोजित
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजगढ़ अलवर की एक आवश्यक मीटिंग रविवार 24 मई को शाम पांच बजे गोविंद देव जी बाजार में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की जावेगी।
भाकपा के सचिव एडवोकेट मनोज बोहरा ने बताया कि बैठक में सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध एवं राजगढ़ कस्बे में व्याप्त पानी बिजली तथा अन्य समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श कर आगामी रणनीति तय की जावेगी।


