अभिषेक शर्मा ने यूथ पार्लियामेंट में विपक्ष की भूमिका निभाई: कल्चर चेंज से जुड़े सत्रों में भी लिया हिस्सा, युवा-खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित हुआ था कार्यक्रम

Dec 30, 2025 - 12:39
Dec 30, 2025 - 12:47
 0
अभिषेक शर्मा ने यूथ पार्लियामेंट में विपक्ष की भूमिका निभाई: कल्चर चेंज से जुड़े सत्रों में भी लिया हिस्सा, युवा-खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित हुआ था कार्यक्रम

अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र के न्याना गांव निवासी अभिषेक शर्मा ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेकर क्षेत्र सहित राज्य का नाम रोशन किया है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन सीसीआरटी, दिल्ली में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अभिषेक शर्मा ने दिल्ली विधानसभा परिसर का भ्रमण किया और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान युवाओं की भूमिका, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक एकता पर चर्चा हुई।

यूथ पार्लियामेंट में विपक्ष की भूमिका निभाई

सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अभिषेक शर्मा का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया था। उन्होंने प्रैक्टिकल लर्निंग और कल्चर चेंज से जुड़े सत्रों में हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने डिबेट और यूथ पार्लियामेंट में विपक्ष की भूमिका निभाई और अपनी कविता प्रस्तुति से मौजूद लोगों को प्रभावित किया, जिसके लिए उन्हें विजेता घोषित किया गया।

कार्यक्रम में ‘द अर्थ फाउंडेशन’ के युवा भी शामिल हुए। इनमें अजय गुर्जर ने रैंप वॉक में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नितिन राठौड़ दूसरे स्थान पर रहे। युवराज प्रधान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दक्षिण पश्चिम दिल्ली की जिला युवा अधिकारी अंजली चौधरी का धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही इस अवसर को संभव बनाने में सहयोग के लिए अलवर जिले के जिला युवा अधिकारी पंकज के प्रति भी आभार जताया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................