अपात्र लाभार्थियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, 27 रुपए प्रति किग्रा की दर से होगी वसूली

Dec 31, 2025 - 13:08
 0
अपात्र लाभार्थियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, 27 रुपए प्रति किग्रा की दर से होगी वसूली

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अब अपात्र लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पिछले दिनों  ले चुके अनाज की 27 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से वसूली होगी। 31 दिसंबर को आखिरी मौका था।
खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ चल रहे गिव-अप अभियान के तहत  जिले में अब तक 1 लाख सेभी अधिक लोगों के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत ऐसे परिवारों से स्वेच्छा से नाम हटवाने की अपील की गई थी, जो राजस्थान खाद्य सुरक्षा नियम-2023 की अनुसूची-1 के मानकों में अपात्र आते हैं। जिन परिवारों में आयकरदाता शामिल हैं, सरकारी-अर्द्ध सरकारी या स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी हैं, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपए से अधिक हैं अथवा जिनके पास चारपहिया वाहन है कृषि कार्य ट्रैक्टर को छोड़कर, वे योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
 एक किलो पर जुड़ेंगे 27 रुपए
जिला रसद अधिकारी  ने बताया कि यदि कोई अपात्र व्यक्ति 31 दिसम्बर तक स्वेच्छा से नाम नहीं हटवा है, तो उसके खिलाफ 27 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से वसूली और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अपात्र लाभार्थियों से समय रहते नाम हटवाने की अपील पूर्व में जारी की थी ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................