तहसीलदार ने रास्ते से हटवाया अतिक्रमण ,गाँव शेखपुर की बेल बाई ने तहसीलदार से की शिकायत
सरकारी भूमी पर कब्जे की आशंका पानी की टंकी महज एक बहाना, सरपंच टाइड एण्ड टाइड फण्ड को एक घर के पास की जमीन की सुरक्षा के लिए पानी की टंकी बनाकर खर्च करना चाह रही थी ।
लक्ष्मणगढ़( अलवर/कमलेश जैन) तहसीलदार हरदयाल ने मंगलवार को मौके पर पहुंच कर ग्राम पंचायत रसूलपुर के शेखपुर गाँव में मलावली की तरफ जा रहे रोड पर से अतिक्रमण हटवाया एवं निर्माणधीन पानी की टंकी को मौके पर जाकर रुकवाया ।
गांव शेखपुरा की बेलबाई ने लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार को शिकायत की थी ।विवादित सडक के कारण बेल बाई व तारा महेन्द्र मोहरू आदि सडक निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे । अपनी अपनी तरफ से जगह देने में इन्हें तकलीफ हो रही थी ।
पूर्व समझाइस पर बेल बाई मान गई लेकिन तारा आदि मानने को तैयार नहीं हुए । बेल बाई की तरफ के पेड कटवाये बिजली के पोल हटावाये मकान के बाहर खडी दीवार हटवाई । वर्षात के दिनों में बेल बाई के मकान के अंदर बाहर पानी जमा हो जाता है। इसका कारण पड़ोसी तारा आदि बाहर के पानी को इनके अंदर की तरफ घुमा देते हैं ।
उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ को जिला कलेक्टर अलवर को भी जानकारी दी गई। लेकिन सडक निर्माण व समस्या का समाधान नहीं हो पाया। तहसीलदार को शिकायत मिलने पर मौके पर दोनों तरफ के पड़े हुए पत्थरों को हटवाकर रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया ।