वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने किये श्री कैला माता के दर्शन, कस्वा वैर में स्वागत सम्मान
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी गुरुवार को मेंहदीपुर बालाजी की पूजा अर्चना करने के बाद श्री कैला देवी (झील का वाडा )दर्शन करने के लिए जाते समय कस्वा वैर पहुंचे। जहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशिक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंचायत समिति के सामने गर्म जोशी के साथ स्वागत सम्मान किया। स्वागत सम्मान के दौरान मौसम का मिजाज अत्यंत खराब होने के उपरांत भी चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया और उनकी बात भी सुनी। राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति बंचित नहीं रहे।पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में कार्यकर्ता मेहनत करें। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलायें और आम नागरिकों को प्रेरित करें कैला देवी झील का वाडा मन्दिर में श्री कैला माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए देश एवं प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान अनिल कौशिक पूर्व जिला उपाध्यक्ष, शैलेश पाण्डेय पूर्व मण्डल अध्यक्ष भुसावर,नैमीचन्द जैमन, धर्मेंद्र पाण्डेय, कौशलेंद्र दत्तात्रेय आदि मौजूद रहे।