एक देश एक चुनाव एक राष्ट्रियव्यापी अभियान; हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

Jan 3, 2026 - 10:51
 0
एक देश एक चुनाव एक राष्ट्रियव्यापी अभियान;  हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

हलैना (विष्णु मित्तल) बीजेपी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ , युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के निर्देश अनुसार एक देश एक चुनाव हस्ताक्षर अभियान की भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ ताखा के नेतृत्व में राजकीय विधि महाविद्यालय भरतपुर से विद्यार्थियों से हस्ताक्षर करवा कर अभियान की शुरुआत की ।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री अरविंद पाल सिंह रहे ।

जिला अध्यक्ष सौरभ ताखा ने  बताया कि एक देश एक चुनाव एक राष्ट्रियव्यापी अभियान पूरे देश भर में चलाया जा रहा है जिससे महाविद्यालय के विद्यार्थी व युवाओं का समर्थन बहुत ही जोर-शोर से मिल रहा है। साथ ही महाविद्यालय में बताया कि एक देश एक चुनाव क्यों जरूरी है एक देश एक चुनाव से बार-बार चुनाव करवाने से हजारों करोड़ों का सरकारों पर भार पड़ता है साथ ही साल भर पूरे देश में कभी किसी विधानसभा का चुनाव कभी लोकसभा का चुनाव कभी पंचायत का चुनाव कभी निकाय का चुनाव से बार-बार आचार संहिता लगने से आम जनता के कामों पर गलत प्रभाव पड़ता है साथ ही देश और प्रदेशों के विकास की गति धीमी होती है।

वहीं पूरे देश भर में अगर एक देश एक चुनाव साथ लागू हो जाए तो इससे बार-बार आचार संहिता से छुटकारा तो मिलेगा ही केंद्र और राज्य सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा और बचेगा। अंत में विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक देश एक चुनाव का हस्ताक्षर कर समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष हरदीप पीरनगर ने किया lइस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरदीप पीनगर ,केशव शाहपुर ,जिला मंत्री रॉकी जाटव, वीरेंद्र सिंह करई, नरेश जाटव ,हैप्पी डागुर, ध्रुव सोगरवाल, मेघश्याम शर्मा, चेतन दौरदा, मनीष सोगरवाल, उदय शुक्ला, बृजेश पंडित,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................