भरतपुर स्थापना दिवस :जिला कलक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया रक्तदान

Feb 17, 2026 - 14:37
 0
भरतपुर स्थापना दिवस :जिला कलक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया रक्तदान
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 17 फरवरी। भरतपुर के 293वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन, भारतीय सेना एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने रक्तदान किया।
जिला कलक्टर कमर चौधरी, आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी एवं सेना के अधिकारियों ने रक्तदान की शुरूआत कर अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

जिला कलक्टर ने कहा कि रक्तदान कर किसी भी व्यक्ति की जान बचाने का कार्य किया जाता है इसमें युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में निर्मित नहीं किया जा सकता। एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को रक्त देकर आवश्यकता पडने पर अमूल्य सहयोग प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिले के ब्लड बैंक में आवश्यकता पडने पर रोगियों को रक्त की कमीं नहीं रहे, इसके लिए विभिन्न अवसरों पर जिला प्रशासन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। जिससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलती रहे। उन्होंने आरबीएम प्रशासन को सुझाव दिया कि रक्तदाताओं का डाटा एकत्रित कर सुरक्षित रखें जिससे अलग-अलग रक्त समूहों की आवश्यकता पडने पर जरूरतमंद रोगी को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। 

इस अवसर पर जिला कलक्टर, बीडीए आयुक्त, एडीएम सिटी, सैन्य अधिकारियों द्वारा आरबीएम अस्पताल में रक्तदान किया। सेना के जवानों में अलग-अलग राज्यों के निवासी शामिल रहे, जिनका जिला कलक्टर द्वारा स्वागत कर धन्यवाद व्यक्त किया गया। आरबीएम आरबीएम अधीक्षक डॉ. नगेन्द्र भदौरिया ने बताया कि आरबीएम अस्पताल में 21 यूनिट एवं नई मंडी में 111 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में अस्पताल के चिकित्सक एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................