मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ गणेशजी व चौथ माता मंदिर में भेंट किया निमंत्रण

Jan 7, 2026 - 13:31
 0
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ गणेशजी व चौथ माता मंदिर में भेंट किया निमंत्रण

सकट (अलवर). कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम वीर हनुमान मंदिर पर जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में 26 से 1फरवरी तक (डुप्लेक्स डिजाइन) में बने नवनिर्मित चार धाम राम एवं श्याम मंदिर में स्थापित होने वाली माता लक्ष्मी ,सरस्वती जी व शनिदेव भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के साथ ही शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने सर्वप्रथम रामेश्वर धाम मंदिर में स्थापित भगवान श्री गणेश जी व सकट चौथ माता मंदिर में निमंत्रण पत्र भेट करने के साथ ही कस्बे के श्री बांके बिहारी जी, सीताराम जी, चतुर्भुज नाथ, थाईं वाले हनुमान जी, जगदीश जी, रघुनाथ जी, लक्ष्मण जी व ख़ाक नाथ बाबा मंदिर पर निमंत्रण पत्र भेट किया गया। मंदिर के महंत रमाकांत जैमन ने बताया कि गणेश जी को निमंत्रण पत्र भेंट करने के लिए ग्रामीण गाजे बाजे के साथ नाचते गाते एवं भगवान के जयकारे लगाते हुए रामेश्वर चार धाम मंदिर से रवाना होकर चौथ माता मंदिर पहुंचे।

सेवक उमाशंकर मेहरवाल ने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे कस्बे की आसन की डुगरी पर स्थित ख़ाक नाथ बाबा मंदिर से कलश व ध्वज पूजन के बाद बैंड बाजा की स्वर लहरियों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कस्बे के मुख्य बाजार होते हुए कथा स्थल रामेश्वर चार धाम वीर हनुमान मंदिर पहुंचेगी। यहां इसी दिन से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ऋषिकेश के कथा व्यास शिव चैतन्य महाराज गणेश पूजन के साथ शिव महापुराण कथा का वाचन शुरू करेंगे वहीं 1 फरवरी को दोपहर 12:15 बजे शुभ मुहूर्त में मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा हनुमान जन्मोत्सव व कथा विश्राम पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन,उमाशंकर मेहरवाल, हरि मोहन शाहरा, अनिल  तमोलिया अलवर, मोनू बढ़ाया, बनवारी लाल सैनी,गोपाल पारीक,सत्यनारायण माहेश्वरी, घनश्याम सोनी, हेमन्त भट्ट, हितेश पाराशर, मुकेश पाराशर, पुरुषोत्तम बोहरा, लीला राम मीणा, रतन प्रजापत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................