मौजपुर से कावड़ यात्री हरिद्वार के लिए हुए रवाना
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) निकटवर्ती गांव मौजपुर से हरिद्वार के लिए एक जत्था कावड़ यात्रियों का हरिद्वार के लिए आज रविवार को रवाना हुआ। मोहित जैन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बैंड बाजे के साथ कावड़ यात्रियों को रवानगी दी। मौजपुर से आज रविवार को दो दर्जन से अधिक यात्री हरिद्वार के लिए रवाना हुए। यह 11 जुलाई को हरिद्वार से कावड़ उठाएंगे 23 जुलाई को मौजपुर वापस पहुंचेंगे। ग्राम वासियों ने धूमधाम से कावड़ यात्रियों को विजय तिलक के साथ सभी का स्वागत कर यात्रियों को जलपान करा कर रवानगी दी । ग्राम मौजपुर से विगत वर्षों से सावन के महीने में हरिद्वार से कावड़ लाने की परंपरा लगातार जारी है।