बड़ौदामेव-खोरपुरी मार्ग में जल निकासी की समस्या:रास्ते में कीचड़ जमा हुआ, ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी

Jul 15, 2026 - 19:20
Jul 15, 2026 - 20:49
 0
बड़ौदामेव-खोरपुरी मार्ग में जल निकासी की समस्या:रास्ते में कीचड़ जमा हुआ, ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी

अलवर के बड़ौदामेव कस्बे से खोरपुरी का बास जाने रास्ता गंदगी से बदहाल है। कीचड़ जमा होने के कारण राहगीरों, दुपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण निखिल जोनवाल ने बताया कि खोरपुरी का बास क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ठप है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों के अभाव में सीधे मुख्य सड़क पर बह रहा है। महीनों से जमा इस पानी के कारण सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और गहरे गड्ढों में कीचड़ भर गया है।

इस वजह से सड़क पर लगातार फिसलन बनी रहती है, जिससे मोटरसाइकिल और साइकिल चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

  • ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी

इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों स्कूली बच्चे गुजरते हैं, जो कीचड़ से बचने के प्रयास में अक्सर संतुलन खोकर गिर जाते हैं। ग्रामीण महिलाओं को भी मवेशियों के लिए चारा और सूखी लकड़ियां लेकर इसी दलदल से गुजरना पड़ता है। हफ्तों से जमा इस गंदे पानी से उठती बदबू और मच्छरों के प्रकोप ने स्थानीय लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या के बारे में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभाग को अवगत कराया है, लेकिन उन्हें हर बार केवल कोरे आश्वासन ही मिले हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने और सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है