यूनेस्को ने गरीब व मजदूर परिवारों के साथ मनाई मकर संक्राति
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान द्वारा मकर संक्राति के अवसर पर स्टेट कॉर्डिनेटर गोपाल लाल माली के सानिध्य में यूनेस्को क्लब के सदस्यों ने नए अंदाज में मकर संक्राति मनाई। यूनेस्को के सदस्यों ने ईरास स्थित देवछाया विहार कॉलोनी में दिन दिहाडी करने वाले 50 मजदूरों व बच्चों को गचक व तिल के लड्डू वितरित किए और विशेषकर महिला मजदूरों को गर्म वस्त्रों के साथ ही कम्बल देकर सभी को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
स्टेट कॉर्डिनेटर गोपाल लाल माली ने इस अवसर पर कहा कि यूनेस्को की प्राथमिकता पिछड़ें व मजदूर वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में शामिल करना है। किसी भी समाज में निराश्रित और विकास की दृष्टि से पीछे छूटे लोगों को यदि मुख्यधारा में शामिल नहीं किया जाए तो वह समाज विकसित और सभ्य नहीं माना जाएगा। हम सभी मुख्य त्योहारों को अपने परिवार के साथ मनाते हैं और त्योहारों के दौरान एक दूसरे को उपहार इत्यादि भेंट कर एक-दूसरे की खुशी में शामिल होते हैं। वैसे ही इस उत्सव मकर संक्राति पर दान पुण्य कर मजदूरों व जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां मनाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, फैशन आईकॉन जया चौहान, प्रवक्ता मधु लोढा, राजेश जीनगर, राजेश आचार्य, रामगोपाल आचार्य, वैभव जोशी, अनुराधा झा, मुकेश बुलिवाल सहित कई सदस्य व मजदूर लोग उपस्थित थे।

