जुगाड़ पलटा सवार बुजुर्ग की मौत करीब आधा दर्जन से अधिक घायल, जयपुर रोड पर शव रखकर किया जाम; समझाइश कर खुलवाया

Jan 18, 2026 - 12:21
 0
जुगाड़ पलटा सवार बुजुर्ग की मौत करीब आधा दर्जन से अधिक घायल, जयपुर रोड पर शव रखकर किया जाम; समझाइश कर खुलवाया

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नटनी का बारा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जुगाड़ के पलटने से 65 वर्षीय वृद्ध महन्त लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई, करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुगाड़ गाड़ी में 15 से 20 लोग सवार थे, जो आसपास के गांवों से भर्तहरि धाम में आयोजित डीएनटी समाज के महासंगम में शामिल होने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान अचानक सामने आए वाहन से बचने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे जुगाड़ सड़क किनारे उतरकर पलट गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया।

इसके चलते‌ अलवर–थानागाजी–जयपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम यात्री और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी फंस गए। समाचार भेजें जाने तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों ने लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे थे। इधर उक्त दुर्घटना में एक व्यक्ति के उपचार के दौरान मरने की सूचना भी मिल रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................