खैरथल महाविद्यालय के पाँच युवा माई भारत यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में चयनित; पश्चिमी राजस्थान की संस्कृति से होंगे रूबरू

Jan 18, 2026 - 13:36
 0
खैरथल महाविद्यालय के पाँच युवा माई भारत यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में चयनित; पश्चिमी राजस्थान की संस्कृति से होंगे रूबरू

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े पाँच स्वयंसेवकों का अंतरजिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के माध्यम से आयोजित विविध कार्यक्रमों से युवाओं में भारतीय संस्कृति की व्यपक समझ विकसित करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में माई भारत विभाग की ओर से सीमांत जिलों के युवाओं में सांस्कृतिक चेतना के आदान-प्रदान हेतु आयोजित यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में खैरथल महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के युवा रजनदीप कौर, कुशाल जाटव, बबलू सिंह, निकिता तथा बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा मनीषा का चयन बाड़मेर जिले में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हुआ है। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने बताया कि इस यात्रा के दौरान महाविद्यालय के युवा भारत के सीमावर्ती गाँवों का भ्रमण करेंगे तथा राजस्थान की विविधरूपा संस्कृति तथा राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति भी सकारात्मक चेतना का विकास करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................