व्यापार समिति के चुनाव 27 को, मंडी में रहेगा अवकाश -बैठक में सर्वसम्मति से किया निर्णय

Jan 12, 2024 - 18:28
 0
व्यापार समिति के चुनाव 27 को, मंडी में रहेगा अवकाश -बैठक में सर्वसम्मति से किया निर्णय

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
  खैरथल कस्बे की नई अनाज मंडी में व्यापार समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव 27 जनवरी को होगा। जिसका निर्णय व्यापार समिति सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।
         मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश डाटा ने बताया कि निर्णय अनुसार नए अध्यक्ष का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी शाम चार बजे तक मंडी की फर्म अपना मतदाता सूची में अधिकृत नाम दर्ज करवा सकता है। चुनाव व्यवस्था के लिए पुष्कर राज गोयल, केदारनाथ खंडेलवाल, श्याम बिहारी तायल, निरंजन लाल को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
       डाटा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए फार्म प्रातः ग्यारह बजे से तीन बजे तक भरे जाएंगे। नाम वापसी 25 जनवरी को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक किए जा सकेंगे। चुनाव 27 जनवरी को प्रातः 10 बजे सायं 3 बजे तक होंगे। वहीं शाम 4 बजे परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव वाले दिन मंडी में पूर्णतया अवकाश रखा जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................