रामेश्वर चार धाम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण कथा महोत्सव 26 से, तैयारियां जोरों पर
सकट (अलवर) कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम राम एवं श्याम वीर हनुमान मंदिर में जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में 26 जनवरी से 1 फरवरी तक पाटोत्साह के उपलक्ष में आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, महारुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा महोत्सव का आयोजन होगा। महंत रमाकांत जैमन ने बताया कि आयोजन को लेकर 26 जनवरी को प्रात 8 बजे कस्बे की आसन की डुगरी पर स्थित ख़ाक नाथ महाराज मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। वही इसी दिन से प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक शिव महापुराण कथा होगी। कथा व्यास ऋषिकेश के शिव चैतन्य महाराज होंगे वहीं 27 जनवरी से प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 तक महारुद्राभिषेक व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान विधिवत शुरू किया जाएगा 1 फरवरी को हनुमान जन्मोत्सव, कथा विश्राम व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोरों पर है और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजस्थान सहित दिल्ली हरियाणा व अन्य प्रान्तों से भी श्रद्धालुओं पहुंचेगे।