रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, मौजपुर (अलवर) में राष्ट्र का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

Aug 15, 2025 - 14:00
 0
रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, मौजपुर (अलवर) में राष्ट्र का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन

रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र मौजपुर में राष्ट्र का 79 व स्वतंत्रता दिवस बड़े-हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमहानिरीक्षक संजीव यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन करने से हुआ। इसके उपरांत राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ।और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

उपमहानिरीक्षक ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व, शहीदों के बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प पर प्रकाश डाला। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक का संदेश भी उपस्थित जनों को सुनाया गया।

इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बलकर्मियों, प्रशिक्षुओं और संदीक्षा  परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति की भावना से वातावरण को अनुप्राणित किया। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी को मिठाई वितरित की गई। अंत में  संजीव यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की सेवा एवं सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया गया। एवं
रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, मौजपुरअलवर ने अलवर क्षेत्र के अमर शहीदों के घर जाकर शहीदों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं श्रद्धांजलि प्रकट किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................