ग्रामीण रोजगार की रीढ़ है मनरेगा, इसे कमजोर करने की साजिश सफल नहीं होने देंगे: मेवाड़ा

Jan 22, 2026 - 12:27
Jan 22, 2026 - 12:28
 0
ग्रामीण रोजगार की रीढ़ है मनरेगा, इसे कमजोर करने की साजिश सफल नहीं होने देंगे: मेवाड़ा

तखतगढ़ (बरकत खां )  मनरेगा बचाओ अभियान के तहत नेतरा, रोजड़ा, खिवांदी व बांकली मंडल में सभाएं आयोजित हुई, मनरेगा के महत्व काे बताया
सुमेरपुर। केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने व इसमें बदलाव कर इसे समाप्त करने की कथित साजिश के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत नगर-नगर और गांव-गांव जाकर आमजन को मनरेगा के महत्व और इसमें किए जा रहे बदलावों के प्रति नरेगा बचाअाें अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में गुरुवार को विधानसभा सुमेरपुर से 2023 के कांग्रेस प्रत्याशी रहे हरिशंकर मेवाड़ा, पीसीसी प्रभारी मकसूद अहमद, कांग्रेस सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष नेपालसिंह और पाली प्रभारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के नेतरा, रोजड़ा, खिवांदी व बांकली मंडलाें में सभाएं आयोजित की गईं। सभाओं के माध्यम से कार्यकर्ताअाें व ग्रामीणों को मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ जागरूक किया गया। 
सभाओं को संबोधित करते हुए हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई मनरेगा ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और महिलाओं के लिए रोजगार की गारंटी है। यह योजना केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि गांवों के विकास, पलायन रोकने और आर्थिक मजबूती का आधार है। लेकिन केन्द्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से मनरेगा को कमजोर करने की दिशा में कदम उठा रही है।

केन्द्र सरकार ने मनरेगा का बजट अब 60 प्रतिशत केन्द्र व 40 प्रतिशत राज्य सरकार पर डाल दिया हैं जबकि पहले यह 100 प्रतिशत केन्द्र सरकार देती थी। उन्हाेंने कहा कि पहले जहां 100 दिन का राेजगार मिलता था अब 40 दिन भी नहीं मिल रहा हैं। केन्द्र सरकार की गरीबाें के प्रति इस प्रकार की नीति काे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।

उन्हाेंने कार्यकर्ताअाें से अाह्वान किया कि वे केन्द्र सरकार के खिलाफ जन-जागरण अभियान काे मजबूती प्रदान करें व अामजन काे मनरेगा के महत्व के प्रति जागरूक करें। पीसीसी प्रभारी मकसूद अहमद ने कहा कि मनरेगा से करोड़ों परिवारों की आजीविका जुड़ी है। इसमें किसी भी तरह का बदलाव सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रहार है।

कांग्रेस आमजन के हक की इस लड़ाई में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। ब्लाॅक अध्यक्ष नेपाल सिंह पाव ने ग्रामीणों को मनरेगा के अधिकार, मजदूरी भुगतान, कार्य दिवस और रोजगार गारंटी से जुड़े प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। सभाओं में नेतरा  मंडल अध्यक्ष छगन सोलंकी, खिवांदी मंडल अध्यक्ष मनोहर परमार, गोपीलाल, पुखराज परमार, चतराराम बलूपरा, दौलत मेघवाल, सुरेश देवासी, गेनाराम, शैतान कुमार सैकड़ों युवा कार्यकर्ता महिला जन मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है