सहजपुर में नाली विवाद पर दो पक्ष भिड़े: सफाई न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, बुजुर्ग महिला घायल

Jan 23, 2026 - 04:59
 0
सहजपुर में नाली विवाद पर दो पक्ष भिड़े: सफाई न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, बुजुर्ग महिला घायल

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के सहजपुर गांव में गुरुवार को नाली की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। सफाई कर रही महिलाओं पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया, जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पीड़ित पक्ष के सागर राजपूत ने बताया- नसवारी से इंदपुर मार्ग पर सुबद्दी खां नामक व्यक्ति ने सड़क किनारे बनी सरकारी नाली पर रैंप बना दिया था। इससे नाली पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और गंदा पानी सड़क पर फैलने लगा। बदबू और जलभराव के कारण राहगीरों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो विवाद ने उग्र रूप ले लिया।

  • महिलाओं पर हमला, पारो बाई को सिर में गंभीर चोट

घायल बुजुर्ग महिला पारो बाई, पत्नी बनवारी लाल, ने बताया कि मोहल्ले की महिलाएं नालियों की सफाई कर रही थीं। इस दौरान मिन्द्रों बाई, लक्ष्मी, पिंकी, सुनीता, बबली और विमला भी मौजूद थीं। तभी सुबद्दी खां, मुस्कान, सफिया और तालीम सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में पारो बाई के सिर में गहरी चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

  • पंचायत प्रशासन और ठेकेदार पर उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने मालपुर पंचायत प्रशासन और सफाई ठेकेदार को इस विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि सहजपुर गांव में सफाई का ठेका होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं कराई जा रही। नालियां कचरे से भरी होने के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के अधिकारी इस समस्या से अवगत हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है