स्कूल की बस पलटी, पांच बच्चे हुए घायल; पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को कठूमर सीएचसी पहुँचाया

Jan 23, 2026 - 13:50
 0
स्कूल की बस पलटी, पांच बच्चे हुए घायल;  पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को कठूमर सीएचसी पहुँचाया

कठूमर (दिनेश लेखी) थाना क्षेत्र के ग्राम बेरका के पास एक निजी स्कूल की बस पलटने से पांच बच्चों के चोटे आई। जिनका कठूमर सीएचसी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छुट्टी कर दी गई। बस में एक दर्जन बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार कठूमर स्थित वंदना पब्लिक स्कूल की बस करीब चार बजे बच्चों को लेकर सुंडयाना छोड़ने जा रही थी कि बस चालक की लापरवाही से बेरका गांव से थोड़ा आगे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे अवनी पुत्री पापराज जाटव उम्र 11साल, अनुष्का पुत्री मानसिंह जाटव उम्र 8 साल, प्रियांशु पुत्र जगनसिंह जाटव उम्र छह साल, अनीष पुत्र बुद्धसिंह जाटव उम्र 8 साल सभी निवासी सुंडियाना, व सक्षम पुत्र लखन जाटव उम्र 7 साल निवासी रामगढ़ चोटिल हो गये। घायलो को एम्बूलैंस की सहायता से इलाज के लिए कठूमर सीएचसी पहुंचाया गया। इस मौके पर एसडीएम श्यामसुंदर चेतीवाल पहुंचे और बच्चों की कुशलक्षेम जानी।

इससे पूर्व दुर्घटना स्थल पर सूचना मिलने पर तहसीलदार भानुप्रताप सिंह व कठूमर पुलिस मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से बस में से बच्चों को बाहर निकाला और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचवाया। क्रेन की सहायता से बस को सीधा करवाया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

इधर एसडीएम श्याम सुंदर चेतीवाल ने कहा कि स्कूलों में चल रही सभी बसों की सघन चेकिंग कर उनको मानकों को जांचा जायेगा और नियमनुसार कारवाई की जायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................