जिले में युवा संवाद एवं मेगा पेटीएम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Jan 23, 2026 - 13:54
 0
जिले में युवा संवाद एवं मेगा पेटीएम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बसंत पंचमी पर आयोजित युवा संवाद एवं मेगा पेटीएम कार्यक्रम का जिले में सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि राज्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में किया गया, जिसका सीधा प्रसारण जिला कलेक्टरेट खैरथल-तिजारा में दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों द्वारा सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया।
जिला सचिवालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जिले के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लाइव प्रसारण के माध्यम से युवाओं ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट एवं जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी ने प्रतीकात्मक रूप से छात्राओं को साइकिल वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।  कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने गए तथा उन्हें भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................