वसंत पंचमी एवं वंदे मातरम@150 के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

Jan 23, 2026 - 13:53
 0
वसंत पंचमी एवं वंदे मातरम@150 के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में वसंत पंचमी और शौर्य दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, साथ ही विद्यार्थियों व शिक्षकों ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ऑनलाइन रूप से उपस्थित होकर मुख्यमंत्री महोदय का उद्बोधन सुना। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए गए एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसी के साथ सुभाष चंद्र बोस की जयंती और राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में देशभक्ति कविता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

 विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं वंदे मातरम से संबंधित कविताएं सुनाकर देशभक्ति का भाव जाग्रत किया। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने बताया कि कविता प्रतियोगिता में रजनदीप प्रथम, मनीषा द्वितीय तथा रूचिका तृतीय स्थान पर रही। साथ ही विद्यार्थियों ने इसी विषय से संबंधित पोस्टर बनाकर देशप्रेम का संदेश दिया। प्रतियोगिता ने कामिया प्रथम, नेहा द्वितीय एवं टिंकी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, संकाय एवं स्टाफ सदस्यों ने वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ. दीपक कुमार, साक्षी जैन, डॉ. राहुल वर्मा, राजवीर मीणा और स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, विक्रम सिंह एवं प्रभुदयाल उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................