अहमद बोहरा की शानदार बल्लेबाज़ी से अंता स्पोर्ट्स बना चैंपियन
अंता (शफीक मंसूरी ) सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम अंता में 7 जनवरी से चल रही 10 वीं क्रिकेट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह मे उपस्थिति में अंता में फाइनल के क्रिकेट का महाकुंभ मुकाबला शुक्रवार को समापन किया गया शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में अंता स्पोर्ट विजेता रही फाइनल मैच के मुख्य अथिति विधायक प्रमोद जैन भाया, वही अध्यक्षता कांग्रेस खेल प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ,फिल्म निर्देशक निर्माता सरोज खान चिंटू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अली हुसैन टीपू बालदड़ा,पूर्व चेयरमेन नगर पालिका अंता , ईदगाह सदर हाजी रसूल मोहम्मद,अंता कांग्रेस नगर ललित गालव, पार्षद संतोष गालव,जाहिद खान (एनटीपीसी) बारां से आए खुसूसी मेहमान जाकिर मंसूरी, अशरफ देशवली, रफीक भाईजान् बुमिया कोटा,खेल प्रकोष्ट बारा के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी,सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे फ़ाइनल
का रोमांचक समापन अंता स्पोर्ट्स की शानदार जीत के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में अंता स्पोर्ट्स ने अंता इलेवन को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंता इलेवन की टीम अंता स्पोर्ट्स के सधे हुए गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित 12 ओवरों में मात्र 80 रन ही बना पाई। अंता इलेवन की ओर से आकाश ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। अंता स्पोर्ट्स की गेंदबाज़ी में अनिल मीणा और पंकज ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके और सामने वाली टीम के होंसले पस्त कर दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंता स्पोर्ट्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम के बल्लेबाज़ अहमद बोहरा ने मैदान पर आते ही दर्शकों को रोमांच से भर दिया। उन्होंने मात्र 13 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेली और मुकाबला पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
अंता स्पोर्ट्स ने लक्ष्य को 7.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की। अहमद बोहरा की इस विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाज़ा गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के चलते अंता स्पोर्ट्स के दानिश अंसारी और अंता इलेवन के। अरविंद मेहरा को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज़ चुना गया। प्रतियोगिता में विजेता अंता स्पोर्ट्स टीम को 71 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता अंता इलेवन को 35 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी अतिथियों द्वारा प्रदान की गई। दोनों ट्रॉफियां एमके मोटर्स की ओर से भेंट की गईं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन और फाइनल मुकाबले के रोमांच ने क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन प्रदान किया और अंता स्पोर्ट्स की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने
का गौरव हासिल किया। विजेता टीम के कप्तान जद्दार सिंगी, ताहिर अली बोहरा,ने टीम की जीत को सभी खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास की जीत बताया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, संयोजक सदाकत अली, उपाध्यक्ष अल्फेज खान, मोहसिन खान, शहजाद खान, शानू चिकन, धीरज गोस्वामी, दानिश अंसारी, क्रिश गौतम, शाहरुख अंसारी मेनाल, शाकिर अंसारी, अंगार अंसारी, देवेश शर्मा, भानु नायक, डीके, अमित, सचिन मालव, रूहान खान, जहागीर खान, आकिब खान डोना, आवेश अंसारी का विशेष सहयोग रहा। सभी के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ।


