अंता विधानसभा वासियों के लिऐ 25 नंबर का दिन रहा अहम भाया ने ली विधानसभा मे विधायक पद की शपथ
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने अपने कक्ष में दिलाई शपथ.
अंता (शफीक मंसूरी )जयपुर: अंता विधानसभा उपचुनाव में 15 हजार वोटों से जीते कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया ने मंगलवार को विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली. विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने उन्हें अपने कक्ष में पद की शपथ दिलाई. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, विधायक अशोक चांदना, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, हंसराज मीणा, बारां जिला प्रमुख भाया की धर्म पत्नी उर्मिला जैन भाया, अंता नगर अध्यक्ष ललित गालव, प्रदीप काबरा, रामचरण मीणा, आदि मौजूद थे.अंता विधायक ने प्रमोद जैन भाया ने बाद में मीडिया से कहा, 'कांग्रेस हाईकमान ने मुझ पर भरोसा कर टिकट दिया. कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने मेहनत की. अंता की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया. मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि अंता समेत जनहित के तमाम मुद्दों को विधानसभा के अंदर और बाहर उठाता रहूंगा. सरकार का ध्यान आकर्षित करता रहूंगा मैं अपने काम पर फोकस रखता हूं.हमारा मकसद क्षेत्र का विकास और लोगों की समाज सेवा करना है'. हमने अंता क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था और 2 दिसंबर को भी यूरिया की कमी को लेकर धरना देंगे. भाया ने उपचुनाव में पैसे बांटने के आरोपों पर कहा कि यह भाजपा और उनके विरोधियों ने इस तरह का प्रोपेगेंडा फैलाया था लेकिन अंता की जनता ने मताधिकार का प्रयोग कर उन्हें जवाब दे दिया शपथ ग्रहण के दौरान शहर मंडल अध्यक्ष महेश सिंघल, पूर्व नगरपालिका चैयरमेन मुस्तुफा खान, चंद्रप्रकाश मीणा, मदरसा बोर्ड चेयरमैन अली हुसैन टीपू, ब्लॉक अध्यक्ष ओम सुमन मिर्जापुर, युवा नेता शारिक खान, मनोज त्यागी, वसीम खान, नरेंद्र नन्दवाना, लखन मीणा, मल्लू भाई, ओम नागर धतुरिया, एडवोकेट भगवान दाधीच, गजेंद्र सुमन, पार्षद मोंटी सिंगोर, पवन दाधीच, आबिद अंसारी, संदीप शर्मा, मुर्तुजा अंसारी, मनमोहन मीणा, प्रदीप खण्डेलवाल, चंदू माहेश्वरी, नवनीत पंकज, पंकज मेरोठा, आरिफ शेख, गजेंद्र शांत, बबलू मालव, जगदीश पँवार, दीपक गालव, दयाराम सुमन, निसार खान, सौरभ त्रिपाठी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं जश्न मनाया