बारिश के मौसम की मार बढ़ने लगे सदीं जुकाम एवं बुखार के रोगी, सकट सीएचसी का आउट डोर पहुंचा 200 के पार
सकट क्षेत्र में पिछले कई दिनों तक लगातार चली रिमझिम बारिश के मौसम के बाद मौसमी बीमारी के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मौसमी बीमारियों के चलते सकट सीएचसी का आउट डोर इन दिनों 200 रोगियों से पार हो गया है। सकट सीएचसी प्रभारी अधिकारी डॉ अमित सिंघल ने बताया कि बारिश के मौसम के चलते इन दिनों मौसमी बिमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते सीएचसी में प्रतिदिन सदीं जुकाम खांसी एवं बुखार के रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इन दिनों सीएचसी का आउट डोर 200 से भी ज्यादा रोगियों तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया पिछले कुछ दिनों से सीएचसी का आउट डोर लगातार बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बुखार जुकाम की मुख्य वजह वायरल फीवर है। इस से बचने के लिए मास्क पहनना ,बार बार हाथ धोना , खांसते व छीकते समय मुह को रुमाल से ढकना है और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नही करना है। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए अपने घर के आस पास पानी का जमाव नही होने देना है। कूलर, पानी की टंकी में लार्वा नही पनपने देना है इसके लिए टंकी कूलर की समय समय पर साफ सफाई आवश्यक है।बीमार होने पर खुद से कोई दवा नही ले और तुरंत सरकारी अस्पताल में दिखाए।

