नीमला में भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ शुरू
सकट. (अलवर) क्षेत्र की ग्राम पंचायत नीमला में आराध्य देव भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
उत्सव के प्रथम चरण में शनिवार, 24 जनवरी को भव्य 'दीन व रात्रि जागरण' का आयोजन किया गया। पूरी रात देवनारायण भगवान के भजनों और कथाओं से नीमला का माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जागृति में शिरकत कर धर्म लाभ उठाया!आयोजन समिति ने बताया कि रविवार, 25 जनवरी को: सुबह 7:15 बजे गुर्जरबास से भव्य ध्वज यात्रा (निशान यात्रा) निकाली जाएगी, जो गाँव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुँचेगी।दोपहर में स्थानीय पार्टी रामनारायण व धर्मसिंह गुर्जर एन्ड पार्टी प्रेमपुरा तथा कीर्तन मंडल रैंडायल (वजीरपुर) द्वारा हरिकीर्तन दंगल की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें लोक धुनों पर धार्मिक आख्यानों का गायन होगा! उत्सव के समापन पर महाप्रसाद (विशाल भंडारे) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पधारने की संभावना है।