हस्त-शिल्प में निपुण व्यक्ति को नहीं तलाशना पड़ता रोजगार -लालवानी

Nov 24, 2022 - 17:52
 0
हस्त-शिल्प में निपुण व्यक्ति को नहीं तलाशना पड़ता रोजगार -लालवानी

खैरथल (अलवर, राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) राजकीय सेटेलाइट अस्पताल के पीएमओ डॉ राजेश लालवानी ने कहा कि हस्तशिल्प कला में निपुण व्यक्ति को रोजगार तलाशने की जरूरत नहीं पड़ती। वे यहां राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में आयोजित समाजोपयोगी एवं उत्पादन कार्य व समाजसेवा शिविर के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगरपालिका के ईओ पवन कुमार शर्मा व अभियंता मोतीलाल वर्मा और कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सुरेन्द्र कुमार सैनी ने भी अपने विचार रखे।
अतिथियों ने बच्चों द्वारा हस्त निर्मित विभिन्न वस्तुओं,माॅडलों और कक्षा कक्षों में की गई साज-सज्जा के अवलोकन करने के बाद प्रशंसा की। शिविर अध्यक्ष उम्मेद सिंह गोदारा ने शिविर में उत्पादित वस्तुओं माॅडलों और सीखने के अनुभव जीवन में आगे बढ़ने में सहायक और स्मरणीय बताया।इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।शिविर प्रभारी राजकुमार दादवानी द्वारा संचालन किया गया। उन्होंने सभी दलनायकों के सहयोग के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में मनोज कुमार सामरिया, प्रदीपकुमार यादव, सुश्री संतरु बैरवा, महेश्वर यादव, मुकेश कुमार शर्मा,पदमा तिनानी, करुणा यादव, शीला मिश्रा, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है