बाड़मेर में आयोजित युवा आदान प्रदान कार्यक्रम दीपक बालोत, तारेश जोरवाल ने निभाई भूमिका
कठूमर ,(दिनेश लेखी)। बाड़मेर में आयोजित युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के दौरान अलवर से 37 प्रतिभागियों का चयन हुआ यह कार्यकम इंद्रप्रस्थ रिसॉर्ट में आयोजित करवाया गया।
कार्यकम के दौरान किराडू मंदिर, मुनाबाव स्थित भारत पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा, और थाने के बारे में जानकारी, रोहिड़ा के धोरों का भ्रमण करवाया गया दीपक बालोत ने गडरा रोड पदमडा आदि गांवों अलवर की कला, संस्कृति, रहन सहन, पहनावे के बारे में बताया, सभी ने रेगिस्तानी संस्कृति, लोक संगीत, मुनाबाव रेलवे स्टेशन, भारत पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैनिकों के जीवन, पेट्रोलियम उद्योग और लिग्नाइट कोयला से बिजली का उत्पादन की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंतर्गत हरिओम गुर्जर, संतोष जोरवाल, भावना सैनी, सतीश सरपंच, रामजीत, देशराज, रणजीत मीना, नितेश सहित आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने मिलकर के बाड़मेर के जिला युवा अधिकारी पंकज के साथ कैलाश, चन्दन, राम का माला और साफा पहनाकर के स्वागत किया गया।

