कठूमर में खाद्य लाईसेन्स एवं रजिस्ट्रेशन शिविर में 139 खाद्य लाईसेंस व पंजीयन हुए जारी
कठूमर (दिनेश लेखी) जिला कलक्टर अलवर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत शनिवार को कस्बे के अहिंसा सर्किल के पास पुरानी पुलिस चौकी में खाद्य लाईसेन्स एवं रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किया गया।
खाद सुरक्षा अधिकारी विश्व बंधु गुप्ता ने बताया कि शिविर में किराना, खाद्य ऐजेन्सीज, दूध विक्रेता, डेयरी, चाट ठेले, फल सब्जी विक्रेता, फल सब्जी मण्डी के विकेता, अनाज मण्डी में अनाज के थोक एवं खुदरा विक्रेता, होटल, रेस्टोरेन्ट, मिठाई निर्माता एवं विक्रेता, कैटरिंग सर्विस, दवा विक्रेता, शराब विक्रेता एवं खाद्य पदार्थों के ठेले, तेल मील, खाद्य पदार्थ निर्माताओं ने शामिल होकर लाभ लिया। शिविर में आयें सभी खाता करोबारकर्ताओ को आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी दिया जाकर, ऑनलाईन आवेदन करवाकर, 139 खाद्य लाईसेंस व पंजीयन जारी किये।