नवगठित ग्राम पंचायत दयालपुरा में ग्रामीणों ने विधायक खींची का किया भव्य स्वागत सम्मान 

Jan 24, 2026 - 15:46
 0
नवगठित ग्राम पंचायत दयालपुरा में ग्रामीणों ने विधायक खींची का किया भव्य स्वागत सम्मान 

कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत परिसीमन के तहत नवगठित ग्राम पंचायत दयालपुरा के ग्रामीणों ने शनिवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश खींची का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विधायक रमेश खींची ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नवगठित ग्राम पंचायतों का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा।

सरकार द्वारा छोटी ग्राम पंचायतों का गठन कर विकास के नए अवसर उत्पन्न किए गए हैं, जिससे आमजन को सुविधाओं के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी और समय की भी बचत होगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने विधायक रमेश खींची को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने यह मुकुट गांव के मंदिर को समर्पित कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तसई प्रशासक मुकेश चौहान, मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तुसारी, सियाराम गुर्जर, सतवीर गुर्जर, नरेश बराड़ा, रमन शर्मा, महेंद्र कानूनगो, नारायण सैनी सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है