लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका ने दुकानों पर चलाया बुलडोजर, दुकानदार बोले- ग्राम पंचायत ने की थी अलॉट

Jan 27, 2026 - 13:30
 0
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका ने दुकानों पर चलाया बुलडोजर,  दुकानदार बोले- ग्राम पंचायत ने की थी अलॉट

अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका प्रशासन ने ग्राम पंचायत की ओर से अलॉट की गई दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। पालिका ने पूर्व में दुकान मालिकों को नोटिस भेज दिया था, जिसकी समयावधि खत्म होने के बाद नगर पालिका ने दुकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया। मालाखेड़ा रोड पर पूर्व में ग्राम पंचायत की ओर से दुकानदारों को ये दुकानें अलॉट की गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी जताया।

उनका कहना था कि दुकानें हमें ग्राम पंचायत से अलॉट की गई थी, जिनका हमारे पास पट्टा भी है। अगर ये अतिक्रमण में आती है तो पहले अलॉट क्यों किया। अगर इन्हें तोड़ना है तो हमें मुआवजा भी दिया जाए।

सड़क किनारे आ रहे कच्चे मकानों को भी किया गया ध्वस्त।

बावड़ी से लेकर भगत सिंह सर्किल तक होगा सीसी रोड निर्माण

नगर पालिका के ईओ जगदीश खीचड़ और जेईएन श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि कस्बे के बावड़ी से लेकर भगत सिंह सर्किल तक सीसी रोड निर्माण कराया जाना है, जिसको लेकर अतिक्रमणकारियों को 5 दिन के अंदर हटाए जाने के नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद पालिका द्वारा आज मालाखेड़ा रोड पर ये प्रभावी कार्रवाई की गई। नगर पालिका के कर्मचारियों ने मौके पर खड़े होकर अतिक्रमण हटवाया।

ग्राम पंचायत की ओर से किराए पर दी गई थी दुकानें

उन्होंने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत की ओर से ये दुकानें इन्हें किराए पर दी गई थी, जिसे आज दो जेसीबी की मदद से हटाया गया। हालांकि, कोई विरोध करता है तो उसके दस्तावेज भी देखे जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी। कोई कार्रवाई के दौरान कोई बाधा ना डाले, इसलिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................