ख़ाक नाथ मंदिर में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय सामुहिक हवन यज्ञ
सकट (अलवर) कस्बे की आसन की डूंगरी पर स्थित श्री ख़ाक नाथ नाथ बाबा मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से संत जगन्नाथ महाराज के सानिध्य में क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना के लिए चल रहे तीन दिवसीय सामुहिक हवन यज्ञ का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर भगवान की आरती की और भोग लगाकर साधु-संतों व कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा भेंट कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
ग्रामीण रामनिवास बनी व बद्री प्रसाद मीणा ने बताया कि हवन यज्ञ कार्यक्रम की पूर्णाहुति पं शिव लहरी लबानिया के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ आरती के साथ संपन्न करवाई गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने मंदिर में बनी यज्ञ वेदी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुद्ध गाय के घी वह हवन सामग्री की पूर्णाहुति डालकर भगवान से क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर में विराजित ख़ाक नाथ जी महाराज, शिव शक्ति, दुर्गा माता, आदि देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की सुगंधित फूलों से झांकी सजाई गई। मौके पर राजकुमार बनी, छोटेलाल सैनी, जगदीश मीणा, रामकरण मीणा,सूरजन मीणा, बद्री प्रसाद मीणा,रामनिवास बनी, कजोड़ मल पिराना, मूलचंद मीना, हरिकिशन बनी, कल्याण सहाय सैनी, रमेश सैनी, जय नारायण मीणा, महेश चौधरी, भगवान सहाय मीणा, मोतीलाल गुर्जर, बाबूलाल खटीक, सांवरिया मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।