गौतस्करों के हौसले बुलंद कौन जिम्मेदार? गौतस्कर सक्रिय चलती हुई पिक अप से फेंके गौवंश
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ के समीपवर्ती ग्राम श्रीचन्दपुरा में गौतस्करों द्वारा चलती पिकअप गाड़ी से गौवंशो को फेंकने का मामला सामने आया है। जिनमे कुल पांच गौवंश थे। पांच गौवंशो में से दो गौवंश गंभीर घायल हो गए थे एवं तीन गौवंशो का मौके पर ही उपचार किया गया। गंभीर दो गौवंशो को राजगढ़ के भौरँगी धाम गौशाला पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है।
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गौविधायक अजय महाराज ने बताया कि राजगढ़ के समीपवर्ती ग्राम श्रीचन्दपुरा की गौरक्षा टीम से सूचना मिली की रात्रि में पिकअप से गौतस्करों द्वारा गाड़ी में भरे गौवंशो को चलती गाड़ी में से फेंका। जिसमे कुल पांच गौवंश थे। जिनमें दो गौवंश गम्भीर घायल हो गए। जिन्हें राजगढ़ कस्बे के भौरँगी धाम गौशाला लाया गया, उनका ईलाज जारी है। वही तीन गौवंशो का मौके पर गौवंशो के ईलाज के लिए चलाई जा रही 1962 कि टीम की सहायता से ईलाज किया।