बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट को शहर से दूर रखने की मांग रखी

Jan 30, 2026 - 13:51
 0
बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट को शहर से दूर रखने की मांग रखी

झुनझुनू (सुमेरसिंह राव) स्थानीय मोड़ा पहाड़ के निकट शहर के वार्ड नंबर 58 में प्रस्तावित बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर स्थानीय वार्डवासियों ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में भाजपा नेता राजेश बाबल और कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपकर इस प्लांट को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करने की बात रखी ।"इस अवसर पर बाबल और शर्मा ने कहा कि बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर नगर परिषद और इंस्ट्रोमेडिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बीच हुआ एमओयू नियमों और पर्यावरण के आधार पर उचित नहीं है।

झुझुनूँ शहर के आबादी क्षेत्र में खसरा नंबर 201 जो कि नगरपरिषद के ठोश कचरा प्रबंधन के नाम से दर्ज है उसको एक निजी कम्पनी को प्लांट बनाने के लिए दिया जा रहा है । यह प्लांट नियमानुसार आबादी क्षेत्र से दूर होना चाहिए जबकि ये भूमि वार्ड 58 के आबादी क्षेत्र व नेशनल हाईवे दोनों ही से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही स्थित है और इतनी ही दूरी पर क्रेशर जोन है जहाँ पर सैकड़ो मजदूर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट से अनेक प्रकार के बैक्टीरिया फैलते हैं जिससे अनेक बीमारियों का प्रादुर्भाव होगा। इस क्षेत्र में बसे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ होगा । उपस्थित क्षेत्रवासियों द्वारा उपखण्ड अधिकारी शारदा बिश्नोई को जिला कलेक्टर के नाम शिकायत पत्र सौप कर इस प्लांट को यहां से हटाकर शहर से दूर स्थापित करने की मांग रखी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................