गोविंदगढ़ पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के लिए चलाया अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 10 बाइकों के चालान काटे

Feb 1, 2026 - 10:03
Feb 1, 2026 - 11:50
 0
गोविंदगढ़ पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के लिए चलाया अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 10 बाइकों के चालान काटे

अलवर के गोविंदगढ़ में शांति, सुरक्षा और आमजन के सुकून को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली पावर बाइकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई थाना गोविंदगढ़ के थानाधिकारी धर्मसिंह के नेतृत्व में की गई।

इस अभियान के तहत पटाखे जैसी तेज और डर पैदा करने वाली आवाज करने वाले साइलेंसरों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 10 बाइकों के चालान किए गए। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान सभी बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर मौके पर ही खुलवाए, जिन्हें नियमानुसार नष्ट किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे साइलेंसर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण फैलाकर बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों और राहगीरों के लिए मानसिक व शारीरिक परेशानी का कारण भी बनते हैं।

इस अभियान के माध्यम से गोविंदगढ़ पुलिस ने स्पष्ट और सख्त संदेश दिया है कि सड़कों पर शोर, स्टंट और मनमानी नहीं चलेगी। यहां केवल कानून और जिम्मेदारी का पालन होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है