श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु रविदास जयंती
खैरथल (हीरालाल भूरानी) गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आज नगर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भजन-कीर्तन व सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
वक्ताओं ने गुरु रविदास के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया, शहर के पूर्व चेयरमैन रोहिताश्व जाटव ने बताया कि हेमू कालाणी चौक पर आयोजित कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।


