सकट के रामेश्वर धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व हनुमान जन्मोत्सव व शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति पर हजारों लोगों ने पाई पंगत प्रसादी
सकट.(अलवर) कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम वीर हनुमान मंदिर मे जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महारुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा का समापन पूर्णाहुति व भंडारे के साथ हुआ। इस मौके पर हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर महंत रमाकांत जैमन ने बताया कि कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व मां सरस्वती लक्ष्मी जी व शनिदेव भगवान की प्रतिमाओं की विधि विधान के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न करवाईं गई। इस मौके पर मुख्य यजमान गिरीराज माणक बोहरा सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में पूर्णाहुति दी।
ट्रस्ट अध्यक्ष निरंजन बडाया ने बताया कि भंडारा शुरू होने से पूर्व कथा व्यास शिव चैतन्य ने शिव महापुराण कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि शिव कृपा प्राप्त करना चाहते हो तो पहले भगवान राम बनो अर्थात भगवान राम का अनुकरण करो और भगवान कृष्ण की कृपा यदि प्राप्त करना चाहते हो तो राधा का अनुकरण करो अर्थात निश्चल भक्ति करना शुरू कर दो। हनुमान जन्मोत्सव के दौरान हनुमान जी के 6 रूपों की संजीव झांकी सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र है। कार्यक्रम में बांदीकुई विधायक भागचंद चंद टाकड़ा ने भी शिरकत की जिनका ट्रस्ट परिवार की ओर से सम्मान किया गया।
हजारों लोगों ने पाई पंगत पर प्रसादी: यहां आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने पंगत में बैठकर कर भंडारे की प्रसादी ग्रहण। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के अलावा दिल्ली जयपुर दौसा अलवर बसवा बांदीकुई राजगढ़ के करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के लिए करीब दो बीघा खेत को काम लिया गया और भंडारे का प्रसाद ट्रैक्टर ट्राली में भरकर रखा गया। इस मौके पर हरिमोहन शाहरा, मोहन रावत, उमाशंकर मेहरवाल, मोहित मेहरवाल, कैलाश चंद सामरिया, डॉ कमल जैन, फूलचंद सैनी, राजकुमार मीणा, सत्यनारायण माहेश्वरी, बाबूलाल चौबे, गोवर्धन टाकड़ा, देवकरण चौधरी, रतन प्रजापत, लीलाराम मीणा, रामकेश मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।