भाजपा किसान मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग में किसान को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ और धुरी बताया

Mar 21, 2023 - 01:16
Mar 21, 2023 - 01:53
 0
भाजपा किसान मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग में किसान को देश की अर्थव्यवस्था की  रीढ और धुरी बताया

सिरोही - रमेश सुथार 

- भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजन में वक्ताओं ने विभिन्न सत्र में किसान मोर्चा की भूमिका, हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना, पार्टी का इतिहास, व्यक्तित्व विकास, किसान कल्याण आदि विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार की सफल कार्य योजनाओं से किसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव दृष्टिगोचर हुए हैं।  रविवार को समीपवर्ती करौटी के एक होटल सभागार में आयोजित किसान मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग का दीप प्रज्वलन कर जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ सहित पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। स्वागत संबोधन के दौरान बोलते हुए नारायण पुरोहित ने कहा की किसान देश की मुख्य धूरी है जो अनाज व खाद्यान्न उत्पन्न करके इस राष्ट्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है कहा कि कृषि आज भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है यह मानव जीवन का आधार है। पुरोहित ने किसानों के लिए मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा कर कहा कि मोर्चा किसानों को योजनाओ का लाभ दिलाने में सहयोगी बने।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने मोर्चा की भूमिका पर विचार रखते हुए कहा कि भारत की 68 फ़ीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है जिनकी आजीविका या तो पूर्ण रूप से कृषि पर निर्भर है अथवा कृषि से जुड़े अन्य क्षेत्रों से संबंध है, भाजपा की हमेशा प्राथमिकता रही है कि किसानों का सशक्तिकरण हो और उनकी आय में वृद्धि करना। इसी क्रम में मोदी सरकार ने विगत 9 वर्षों में ऐतिहासिक सुधारों की एक ऐसी नींव रखी है जिस पर अमृत काल में नए भारत की इमारत खड़ी होना प्रारंभ हो गई है उन्होंने बताया कि सरकार की सफल कार्य योजना से सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगे हैं इसमें पीएम किसान योजना दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना में से एक है इसमें कोरोना महामारी की विषम घड़ी में किसानों को महत्ती आर्थिक सहायता दी गई तथा कृषि क्षेत्र में विगत 8 वर्षों में बजट में लगातार वृद्धि हुई है। कहा की मोदी सरकार कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान सहित कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में जबरदस्त काम कर रही है। राठौड़ ने मोटा अनाज और जीरो बजट खेती को भी जरूरी बताया।

एक अन्य सत्र मे महामंत्री जयसिंह राव ने पार्टी की रीति नीति व संगठन संरचना आदि विषय पर कहा कि 1980 से लेकर आज तक भाजपा ने राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीब कल्याण तथा विकास को लक्ष्य बनाकर सतत कार्य किया है।

वक्ता के तौर पर संबोधित करते हुए युवा नेता हेमंत पुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 2018-19 में फसलों की औसत लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत रिटर्न के साथ एमएसपी को बढ़ाया है। धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2013-14 में जहां 1310 रूपये प्रति क्विंटल था वो अब बढ़कर 2022 23 में 2040 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया तथा संचालन महामंत्री प्रकाश मेघवाल एवं नरपतसिंह राणावत ने किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कानसिंह जावाल, दिनेशसिंह,नेमाराम चौधरी, रतन प्रजापत, अजय ठाका, मोतीराम मीणा, नॉनजीराम देवासी, करन मेवाड़ा, जिलाउपाध्यक्ष नजीतसिंह, कर्णसिंह राव, जिला मंत्री लक्ष्मण पुरोहित, शैतानसिंह, गणेश पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष किरण पुरोहित, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, विजय गोठवाल, जयदीपसिंह पीथापुरा,नरपतसिंह राड़बर, किशोर पुरोहित, अनिल अग्रवाल, अनादरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, शिवगंज से देवमाली, अर्जुनगहलोत,  मोहन पुरोहित, हरिसिंह रेवदर सहित बडी संख्या मे किसान कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................