आदर्श ग्राम पंचायत रारह में 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष के स्मरणोत्सव पर राष्ट्रभक्ति, शिक्षा, संस्कृति एवं सम्मान का ऐतिहासिक और प्रेरणादायी महोत्सव
कुम्हेर (विष्णु मित्तल) भारत माता के प्रति श्रद्धा, स्वतंत्रता संग्राम की अमर विरासत एवं राष्ट्रीय चेतना के शाश्वत स्वर राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के पावन, ऐतिहासिक एवं स्मरणीय अवसर पर आदर्श ग्राम पंचायत रारह द्वारा एक भव्य, सुव्यवस्थित, अत्यंत गरिमामय एवं भावप्रवण समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम ना होकर राष्ट्रभक्ति, शिक्षा, संस्कृति ,युवाशक्ति, सामाजिक समरसता तथा प्रशासनिक कर्तव्यनिष्ठा का जीवंत संगम बनाकर उभरा।
यह समारोह ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित उन बिरले आयोजनों में से एक रहा जिसे जन-जन में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की चेतना को सशक्त रूप से जागृत किया ।
समारोह का शुभारंभ मां शारदे, मां भारती एवं भगवान गणेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा सामूहिक वंदे मातरम गायन के साथ किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम स्थल को तिरंगे ,राष्ट्रीय प्रतीकों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रेरक संदेशों एवं सांस्कृतिक सजा से भव्य रूप से सजाया गया। समारोह में ग्राम पंचायत रारह सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं, युवा, विद्यार्थी, शिक्षक एवं अधिकारी, कर्मचारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिससे वातावरण पूर्णतया राष्ट्र मय हो गया ।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरमामयी उपस्थिति ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष ,घुमंतू जाति उत्थान न्यास राजस्थान गोविंद गुप्ता ने वैचारिक और प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। विशिष्टअतिथियों के रूप में-----भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी , पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष आदरणीय डोरी लाल शर्मा , कवि एवं समाजसेवी, श्याम सिंह जघीना, पंचायत समिति कुम्हेर के प्रधान आदरणीय देवी सिंह उसरानी ,महिला समन्वय विभाग की संयोजिका सोनिला गॉड , भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर गौड़ , लुधावई सरपंच गौरव सिंह , जगदीश अजान , भाजपा जिला महामंत्री जगत सिंह गुर्जर, जिला मंत्री सुंदर सिंह चाहर, नरेंद्र सिंघल, जिला कार्यक्रम प्रभारी उत्तम शर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज खंडेलवाल, बिट्टू राजावत , जिला प्रवक्ता देवेंद्र चामड़ ,नेतराम जाटव ,मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह उवार , तहसीलदार रारह मुकेश गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इन सभी अतिथिगणों का स्वागत मोहन सिंह , कुसुम मोहन रारह,सुनील कुमार गुप्ता,संदीप भट्ट, सहदेव सिंह, डॉली चौहान ,मोनिका सिंघल के द्वारा पारंपरिक तरीके से दुपट्टा, शॉल ,माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच कुसुम मोहन रारह द्वारा प्रस्तावना के रूप में एक दूरदर्शी उद्बोधन में कहा गया कि वंदे मातरम भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और बलिदान की अमर अभिव्यक्ति है उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति, युवाओं का सशक्तिकरण एवं इमानदार प्रशासन की सशक्त ग्राम और विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने आदर्श ग्राम पंचायत रारह को शिक्षा, पुस्तकालय, युवाओं के मार्गदर्शन एवं सुशासन के क्षेत्र में आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहरायी।
मुख्य अतिथि डॉक्टर शैलेश सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत की आत्मा एवं राष्ट्रभक्ति की चेतना का शाश्वत स्वर है। उन्होंने कहा कि इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के समय देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया उन्होंने आदर्श ग्राम पंचायत रा रह द्वारा शिक्षा, युवाओं के भविष्य निर्माण, सांस्कृतिक चेतना एवं प्रशासनिक पारदर्शिता हेतु किए जा रहे कार्यों की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने चयनित युवाओं, मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विकसित भारत की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होंगे ।
मुख्य वक्ता के तौर पर गोविंद गुप्ता ने ग्राम पंचायत रारह द्वारा संचालित पुस्तकालय से 38 युवाओं के राजकीय सेवा में चयन को एक अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि यह ग्रामीण भारत की प्रतिभा और सही मार्गदर्शन की सफलता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है ।उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक दायित्व को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वाहन किया । सोनिला गौड़ ने पंच परिवर्तन विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनी समारोह की आत्मा
समारोह में ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियां दी गई। देशभक्ति गीत ,नृत्य, नाट्य मंचन एवं समूह गायन ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानों एवं राष्ट्रीय गौरव को जीवंत कर दिया ।
इसके अतिरिक्त 75% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों एवं पुस्तकालय से अध्ययन कर राजकीय सेवा में चयनित 38 युवाओं को और ग्राम पंचायत रारह के अंतर्गत कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्टकार्य, करकर्तव्य निष्ठा एवं सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित जनों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह ,शील्ड एवं पारंपरिक दुपट्टा पहन कर सम्मान प्रदान किया गया
मोहन सिंह रारह के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों ग्रामवासियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों स्वयंसेवकों तथा आयोजन समिति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सहदेव सिंह ,डॉली चौहान, मोनिका सिंघल, अल्केश एवं संदीप भट्ट के द्वारा अत्यंत अनुशासित, सुसंगठित एवं प्रभावशाली ढंग से किया गया