अग्र कुल नारीशक्ति भरतपुर की ओर से महिला क्रिकेट लीग का आयोजन

Feb 1, 2026 - 13:27
 0
अग्र कुल नारीशक्ति भरतपुर की ओर से महिला क्रिकेट लीग का आयोजन

भरतपुर (विष्णु मित्तल) अग्र कुल नारीशक्ति भरतपुर की ओर से महिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रीति कंसल ने बताया कि सर्व प्रथम पंजाब नेशनल बैंक की शुभी शर्मा द्वारा अग्रसेन को माल्यार्पण करके सुभारम्भ किया गया।इस महिला क्रिकेट लीग में विभिन्न टीमों की महिला खिलाडियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन श्री अग्रसेन महिला विद्यापीठ, ए-ब्लॉक रंजीत नगर में किया गया। इस मैच में महिलाओ कि चार टीम बनायीं गयी। अग्र ब्लू, अग्र येल्लो, अग्र ग्रीन, अग्र रेड।
सचिव डॉ दीप्तिअग्रवाल ने बताया कि पहला मैच अग्र येल्लो ओर अग्र ब्लू के बीच खिलाया गया जिसमे अग्र ब्लु के 70 के स्कोर को अग्र येलो ने 73 रन बनाकर फाइनल में अपनी जगह बनायीं। दूसरा मैच अग्र रेड एवं अग्र ग्रीन के बीच हुआ जिसमे अग्र रेड ने 108 रन बनाये ओर अग्र ग्रीन टीम कि पारी 93 के स्कोर पर ख़त्म हो गयी ओर इस तरह फाइनल अग्र रेड ओर अग्र येलो के बीच खिलाया गया। फाइनल मैच में अग्र रेड ने 116 बनाकर अग्र येलो टीम को 117 का टारगेट दिया जिसको अग्र येलो पूरा नहीं कर पायी ओर अग्र रेड टीम अग्रवाल महिला क्रिकेट लीग कि विजेता रही।
इस टूर्नामेंट में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड निशा, बेस्ट बोलर ज्योति अग्रवाल और बेस्ट बेट्स वोमेन डॉली अग्रवाल को दिया गया।कोषाध्यक्ष निशा गोयल ने बताया गया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की संयोजक अंजू मित्तल, संध्या सिंघल, पारुल गोयल, निधि गोयल, सुषमा सिंघल रही। टूर्नामेंट की कॉमेंट्री और अंपायरिंग ईशु गुप्ता, अरुण, मोनू कंसल, अनुष्का सोलंकी ने की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................