बजट के रेलवे लाइन पर स्वीकृत नहीं मिलने के बाद गंगापुर में रेलवे लाइन पर विशेष बैठक

Feb 2, 2026 - 13:14
 0
बजट के रेलवे लाइन पर स्वीकृत नहीं मिलने के बाद गंगापुर में रेलवे लाइन पर विशेष बैठक

भीलवाड़ा से नाथद्वारा वाया गुरलां गंगापुर पोटला कुरज रेल लाइन क्षेत्र के लिए वरदान - गंगापुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित आगे की रूपरेखा पर चर्चा 

गुरला/गंगापुर (सत्यनारायण सेन)  भीलवाड़ा से कुंवारियां (नाथद्वारा) वाया गुरलां गंगापुर पोटला कुरज कुंवारियां तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन की स्वीकृति की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक विजय स्पोर्ट्स क्लब, गंगापुर में आयोजित की गई।
मिडिया प्रवक्ता सत्यनारायण सेन गुरला ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी नवरत्न हिरण ने की। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद कृष्ण गोपाल जीनगर मुख्य अतिथि तथा बंसीलाल रेगर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समिति के संयोजक रामप्रसाद माली ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह रेलवे लाइन क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगी। इसके स्वीकृत होने से व्यापार, रोजगार, पर्यटन एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन की स्वीकृति भले ही कठिन हो, लेकिन असंभव नहीं है। इसके लिए कुशल नेतृत्व, जनजागरण और मजबूत इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। अध्यक्ष नवरत्न हिरण ने कहा कि रेलवे लाइन की स्वीकृति के लिए विधायक, सांसद एवं सभी सामर्थ्यवान जनप्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क कर ठोस प्रयास किए जाएंगे।
मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद कृष्ण गोपाल जीनगर ने भी रेलवे लाइन की स्वीकृति को क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता बताते हुए आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि बंसीलाल रेगर ने नाथद्वारा से भीलवाड़ा तक पैदल यात्रा  ओर क्रमिक अनशन जैसे जन-आंदोलनात्मक कदम उठाने का सुझाव दिया। साथ ही समिति की सदस्य संख्या बढ़ाने और व्यापक जनजागरूकता अभियान को इस मिशन की सफलता के लिए आवश्यक बताया।
बैठक में जुगल किशोर जागेटिया, राजू तेली, प्रवीण नौलखा, चंदन, नंदकिशोर माली, शांता देवी शर्मा, अशोक टेलर, संजय चौहान, राहुल सोलंकी, मुकेश गुर्जर, सोहनलाल खटीक सहित अनेक जागरूक नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आवश्यकता अनुसार समय-समय पर प्रभावी कदम उठाकर नई रेलवे लाइन की स्वीकृति तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................