वीरपुर में करंट से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में मचा कोहराम विधायक राजेंद्र मीणा ने परिजनों को बघाया ढांढस

Feb 2, 2026 - 13:12
 0
वीरपुर में करंट से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में मचा कोहराम विधायक राजेंद्र मीणा ने परिजनों को बघाया ढांढस

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र केबालाहेडी थाना इलाके के वीरपुर गांव में करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित कुमार मीणा (12) पुत्र चेतराम मीणा के रूप में हुई है।

पूर्व सरपंच अशोक गगवाना ने बताया कि रोहित मोटर के स्टार बंद करते समय करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तुरंत महुवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस हादसे से गांव में शोक छा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहित की मौत से उसके परिवार में मचा कोहराम मच गया है।

वहीं सूचना परविधायक राजेंद्र मीणा ने ग्राम वीरपुर में पहुंचकर मासूम स्वर्गीय रोहित (उम्र 13 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह घटना हृदयविदारक घटना अत्यंत पीड़ादायक है। 
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने शोक सभा में उपस्थित होकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और इस असहनीय दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। 

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा किईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें,  गांव के लोग इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................