कठूमर सीएचसी पर कैंसर दिवस पर जागरूकता व परिचर्चा का किया आयोजन

Feb 4, 2026 - 13:34
 0
कठूमर सीएचसी पर कैंसर दिवस पर जागरूकता व परिचर्चा का किया आयोजन

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना 

कठूमर (दिनेश लेखी) विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कैंसर जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, उसके लक्षणों की पहचान तथा समय पर उपचार के महत्व को समझाना रहा। परिचर्चा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।
इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ जवाहर सैनी ने कहा कि कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि समय रहते पहचान होने पर इसका सफल उपचार संभव है। उन्होंने बताया कि तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब सेवन तथा असंतुलित जीवनशैली कैंसर के प्रमुख कारण हैं। लोगों से नशे से दूर रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की गई।
चिकित्सकों ने स्तन कैंसर, मुख कैंसर, फेफड़ों के कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी। महिलाओं को विशेष रूप से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने बताया कि सरकार द्वारा कैंसर मरीजों के लिए कई स्वास्थ्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर समय पर उपचार कराया जा सकता है।
इस दौरान उपस्थित लोगों को कैंसर से बचाव, स्वच्छ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में सभी ने समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी जवाहर सैनी, डॉ सतीश चौधरी, रामरतन सैनी, विक्रम शर्मा, राजू शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................