बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बुकलेट “परीक्षा के पथ पर" का विमोचन संपन्न

Feb 7, 2026 - 10:56
 0
बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बुकलेट “परीक्षा के पथ पर" का विमोचन संपन्न

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल). विद्यार्थियों को परीक्षा के भय से मुक्त कर आत्मविश्वास के साथ सफलता की ओर अग्रसर करने हेतु तैयार की गई प्रेरणादायी बुकलेट “परीक्षा के पथ पर” का विमोचन शुक्रवार को पुलिस लाइन स्कूल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (समग्र शिक्षा) डॉ. कल्पना शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षाविद एवं पूर्व एडीईओ डॉ. शंकर लाल माली, विशिष्ट अतिथि रायपुर सीबीईओ नरोत्तम कुमार दाधीच, बिजौलिया सीबीईओ मालीराम यादव, जहाजपुर सीबीईओ शिखा राणा उपस्थित थे। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, किंतु उन्होंने इस शैक्षिक प्रयास हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. कल्पना शर्मा ने कहा कि यह बुकलेट विद्यार्थियों को योजनाबद्ध अध्ययन, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी तथा समग्र शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप एक सराहनीय प्रयास है। मुख्य अतिथि डॉ. शंकर लाल माली ने कहा कि ऐसी मार्गदर्शिकाएँ विद्यार्थियों को लक्ष्य केंद्रित बनाकर सफलता की दिशा में प्रेरित करती हैं। बुकलेट के लेखक योगेश दाधीच ने बताया कि युगीन साहित्य प्रवाह संस्थान के माध्यम से प्रकाशित इस रचना का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का भय दूर कर उनमें आत्मविश्वास भरना और उन्हें संतुलित रणनीति के साथ अध्ययन हेतु प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में युगीन साहित्य प्रवाह संस्थान के पुखराज सोनी, चंद्रेश टेलर, जितेंद्र सिंह राणावत, मुकेश जोशी, मुकेश सोनी एवं राजेश जोशी सहित शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील राय पोरवाल ने प्रभावशाली ढंग से किया। अंत में प्राचार्य रवि वशिष्ठ ने अतिथियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है