रामेश्वर धाम में गौशाला निमार्ण कार्य का भूमि पूजन किया
सकट (अलवर) कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम राम व श्याम वीर हनुमान मंदिर में जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में मंदिर महंत रमाकांत जैमन व ट्रस्ट संरक्षण राजेंद्र कूलवाल दिल्ली के सानिध्य में गौशाला निर्माण कार्य के लिए ट्रस्ट पदाधिकारीयों व ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन कर गौशाला निमार्ण कार्य की नींव रखी। ट्रस्ट अध्यक्ष निरंजन बडाया ने बताया कि गौ शाला का निमार्ण कार्य भामाशाहों व ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा। इस मौके पर ट्रस्ट के मुख्य व्यवस्थापक हरिओम शाहरा, सर्वेश ठाकुरिया दिल्ली, गिरिराज माणक बोहरा, पवन दिल्ली, उमाशंकर मेहरवाल, कमोद शर्मा, बाबूलाल चौबे, हरिमोहन झालानी, लीलाराम मीणा, रामफूल प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

