देवती में विराट हिंदू सम्मेलन पर निकाली कलश व शोभायात्रा
सकट.(अलवर) क्षेत्र के देवती गांव के बड़ा कुआं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संयोजक राजेन्द्र तिवाड़ी ने बताया कि सम्मेलन का शुभारंभ गांव में कलश व शोभायात्रा निकालकर किया गया। कलश व शोभायात्रा ठाकुरजी महाराज मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। कलश व शोभायात्रा के दौरान सजाई गई राम लक्ष्मण हनुमान जी व गुरु वशिष्ठ जी की संजीव झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। कलश व शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन शुरू हुआ इस दौरान मुख्य वक्ता राहुल दीक्षित ने हिन्दुओ को संगठित रहने व परिवार के सामूहिक रूप से रहने की बात कही। इस दौरान संत निर्भय नाथ ने माताओं को संस्कार पक्ष मजबूत करने की बात कही।

